Jaunpur : ​भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं सावित्रीबाई फुले: विधायक

Team NSN

आशीष मौर्य/हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। अपना दल (एस) जिला कार्यालय में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला मिडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष डा. मनीष यादव ने किया। विधायक डा. आरके पटेल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा ज़िले के नायगांव गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम खंडोजी नैवेसे और मां का नाम लक्ष्मीबाई था। भारत में स्त्रियों के लिए पहले विद्यालय की स्थापना हुई। सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों और समाज के बहिष्कृत हिस्सों के लोगों को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई, वह भारत की पहली महिला अध्यापिका बनीं। वहीं चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि हर साल 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले की जयन्ती मनाई जाती है। यह दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्री बाई फुले को समर्पित है। उनका जीवन महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए एक मिशाल है। कार्यक्रम में डॉ. ऋषि जायसवाल, सुधाकर पटेल, सार्जन पटेल, आशीष पटेल, राहुल पटेल, राकेश पटेल, कन्हैया पटेल, सतीश पटेल, सुनील पटेल, धर्मेंद्र पटेल, सोनू पटेल, रवि पटेल, नीरज पटेल, सभाजीत पटेल, चंद्रशेखर यादव, कमलेश पटेल, अशोक कुमार दूबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!