Jaunpur : मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने किया कम्बल वितरण

Team NSN

विकास यादव
बक्सा, जौनपुर। ग्राम पंचायत सचिवालय बक्सा में मुख्य अतिथि डॉ विवेक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि प्रधान इसरावती द्वारिका मौर्या, बक्सा थानाध्यक्ष व ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा ने क्षेत्र के तमाम माता-पिता जैसे बुजुर्गों में कम्बल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्रीवास्तव ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस ठंड को देखते हुए जो यह संस्था उन जरुरतमंदों के लिए कार्य कर रही है। यह बहुत ही पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि प्रधान इसरावती जी ने कहा कि आज ट्रस्ट ने हमारे क्षेत्र में कम्बल वितरण में हमें पुन: का भागीदार बनाने के लिए मैं इस संस्था का सदा आभारी रहूंगी। मेरे लायक जो भी होगा, मैं इस संस्था के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।
ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा ने बताया कि आज हमारी संस्था में जुड़े हुये सभी पदाधिकारियों से प्रतिदिन मात्र एक रुपए लेकर सम्पूर्ण समाज में उन जरुरतमंदों के लिए कार्य कर रही है जो वाकई में इसके पात्र हैं। अगर इसी तरह से आप सभी पदाधिकारियों का साथ और सहयोग मिलता रहा तो आने वाले समय में ट्रस्ट इससे बड़े बड़े कार्य करती रहेगी। संस्थापक ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अरविंद यादव को मनोनीत पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके उनके पदों पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सचिव सन्तोष शर्मा, सचिव मो आशिफ पठान, बदलापुर तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा, बक्सा ब्लाक अध्यक्ष मनोज शर्मा, मुन्ना सिंह, शाहिद खान, राकेश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!