​Jaunpur : पुलिस की सक्रियता से अष्टधातु की मूर्ति बरामद

Team NSN

जीबी सिंह
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर सुजानगंज अंतर्गत 2 दिन पूर्व एक मंदिर से अष्टधातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना पुजारी द्वारा सुजानगंज पुलिस को जैसे ही मिली वैसे ही सुजानगंज पुलिस ने खोए मूर्ति की तलाशी अभियान चलाकर मूर्ति को बरामद कर मंदिर के पुजारी बृजलाल दुबे को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज राजीव मल्ल ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति लड्डू गोपाल जी की मंदिर परिसर से चोरी हो गई है तत्काल हमने अपनी टीम को लगा दिया और दो दिन के अंदर मूर्ति बरामद कर लिया गया।तथा मंदिर के पुजारी को सुपुर्द कर दिया जहां पर पुलिस टीम मानस तिवारी, अजीत यादव, संजय सिंह, संजीव यादव के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!