​Jaunpur : राममन्दिर शाखा गूलर घाट का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Team NSN

अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष (1925-2025) बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। 'भारत माता की जय' बोलते-बोलते संघ के स्वयंसेवक भारत मां को सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प लेते हैं। शाखा में विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा स्वयंसेवकों में अपनत्व की भावना प्रबल होती है। प्रेमभाव बढ़ता है। छुआछूत की भावना दूर होती है। संघ अपने पंचतत्वों के साथ निरन्तर चाल रहा है। पयार्वरण, समानता स्वदेशी, स्व की भावना, नागरिक कर्तव्य इन सभी आयामों पर मन्थन करते हुए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों की सुभावना को प्रबल शक्ति प्रदान कर रहा है। हमें स्वयं को सबल, संगठित करते हुए विश्व बन्धुत्व को आगे बढ़ाना है। 1925 में परम पूज्यनीय डा. हेडगेवार ने संघ का वीजारोपण किया था। आज पूरे विश्व में वटवृक्ष बनकर सारी मानव जाति को शीतलता प्रदान कर रहा है। संघ को जानिये और फिर मानिये। एक घन्टे की नियमित शाखा में आने वाला स्वयंसेवक निर्भीक, निडर और साहसी के साथ परोपकार की भावना से ओत प्रोत रहता है।
उक्त विचार रखते हुए राम मन्दिर शाखा के वार्षिकोत्सव पर जिला प्रचारक रजत प्रताप ने बताया कि हमारी संस्कृति पर विदेशी आक्रान्ताओं ने अनेक आघात किये पर धरोहर की संजोते हुए भारत विश्व में अपना अग्रणीय स्थान रखता है। संघ की शक्ति ने चाहा तो अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर बन गया। कश्मीर में धारा 370 हटी और अब संघ शक्ति का प्रयास है कि काशी ज्ञानवापी और मथुरा का श्रीकृष्ण जन्म स्थान आक्रान्ताओं से मुक्त हो। हम इस पर शीघ्र ही विजय श्री प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन साहू ने किया जहां नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल, शाखा मुख्य शिक्षक राकेश, गपण शिक्षक अरूण, गटनायक अजय, पंकज, बस्ती प्रमुख सन्दीप, शीतलेश्वर, धर्म जागरण प्रमुख सन्तोष, समरसता प्रमुख अतुल, शाखा पालक राजेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। साज सज्जा में विशेष रूप रतन सिंह, सोमेन्द्र, मनोज आदि ने सहयोग किया। अन्त में मानिक चन्द्र सेठ शाखा कार्यवाह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!