​Jaunpur : सपा मुखिया ने सभासद सतीश यादव की बहन की शादी में भेजा शुभकामनाएं

Team NSN

श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनत्व का एक और उदाहरण पेश किया है। उन्होंने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व सभासद सतीश यादव त्रिदेव की बहन की शादी के अवसर पर शुभकामना पत्र भेजकर उनके परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें अखिलेश यादव ने अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बावजूद एक छोटे कार्यकर्ता के परिवार को विशेष महत्व दिया। शुभकामना पत्र में लिखा कि आयुष्मती कु. मनीषा यादव संग चिरंजीव दिलीप कुमार यादव के शुभ विवाह के पावन अवसर पर आमंत्रण के लिए धन्यवाद। उन्होंने आशीर्वाद दिया यह विवाह आपसी प्रेम, विश्वास और आदर्शों का प्रतीक बने। मैं कामना करता हूं कि नवविवाहित जोड़ी का जीवन खुशियों और समृद्धि से भरपूर हो।
शुभकामना पत्र के माध्यम से अखिलेश यादव ने न केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संबंधों को प्रगाढ़ किया, बल्कि समाज में सादगी और अपनत्व का संदेश भी दिया। कार्यकर्ता आशीष यादव ने सपा प्रमुख के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। माननीय अखिलेश यादव जी ने जिस तरह से हमें सम्मान दिया है, वह हमें उनके प्रति और अधिक समर्पित बनाता है। पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव के इस कदम की सराहना की है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अखिलेश यादव न केवल एक सक्षम नेता हैं, बल्कि एक संवेदनशील और जमीनी स्तर के नेता भी हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!