​Jaunpur : गैंगस्टर एक्ट का वांछित गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Team NSN

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निजामपुर गांव तिराहे के समीप गैंगस्टर एक्ट में वांछित गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गो तस्कर के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। वहीं बाइक पर सवार दूसरा साथी फरार हो गया। बाइक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैरकडीह गांव निवासी वर्तमान पता कोतवाली क्षेत्र का नटौली गांव निवासी 28 वर्षीय नौशाद पुत्र युनूस के साथ पुलिस का निजामपुर गांव में मुठभेड़ हो गया। बताया जाता है कि बाइक पर नौशाद अपने साथी के साथ जा रहा था। पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरु कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नौशाद के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी। वहीं साथी अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि वांछित नौशाद पर सरपतहा थाना में गो वध अधिनियम एवं गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उक्त की हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना स्थल से बाइक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक दिपेन्द्र सिंह मयफोर्स मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!