Jaunpur : फूलचन्द्र कन्नौजिया बनाये गये तहसील अध्यक्ष

Team NSN

बरौअी के बच्चों में बांटी गयी पुस्तक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर।
श्री संत गाड्गे कल्याण समिति की बैठक नॉर्मल स्कूल में हुई जहां लिये गये निर्णय के अनुसार फूलचंद कनौजिया को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में फूलचंद कनौजिया को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि समिति का समस्त कार्य निष्ठापूर्वक निभाऊंगा। इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम बरौटी चंदवक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कनौजिया द्वारा तकरीबन 200 बच्चों को पुस्तक भेंट किया गया। इसमें ज्ञान गंगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स बच्चों को वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शिक्षा पर विशेष प्रकाश डाला गया। उक्त अवसर पर संजय कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष, श्याम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ दिनेश कनौजिया जिलाध्यक्ष, अनिल कनौजिया नगर उपाध्यक्ष, दिलीप कनोजिया, फूलचंद कनौजिया, राजेंद्र जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!