Jaunpur : ​मौसम ने ली करवट, दिन भर छाये रहे बादल, बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड

Team NSN

सर्दी का सितम ढा रहा कहर, लोग गर्म कपड़े एवं अलाव का ले रहे सहारा
ठंड से हाल बेहाल, लोग घरों में कैद
मो. अरशद
जौनपुर।
बर्फीली हवाएं चलने से नगर में ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। ठंड बढ़ने की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को पूरे दिन गलन भरी हवाएं चलती रहीं। सर्दी के इस सीजन में मौसम एकदम ठंडक भरा रहा। सूरज के तेवर ठंडे नजर आए। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा।
दिन भर लोग अलाव और हीटर के पास बैठे नजर आए। जरूरी कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में खरीदारी के दौरान कहीं भी अलाव दिखने पर लोग कामकाज छोड़कर हाथ सेंकने में जुटे दिखाई दिए। लोगों ने दिन भर तेज धूप का इंतजार करते रहे। सुबह से बादल छाए रहने के कारण बादलों के बीच छिपे रहे सूर्य देवता। सुबह कोहरे के आगोश में रहा। शाम काे लोग जल्दी घरों में दुबक गए। रात 8 बजे बाद बाजार में सन्नाटा छाने लगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। पूरे दिन सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरने को मजबूर दिखाई दिए। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। अधिक मजबूरी पड़ने पर ही घरों से निकले। बाजारों में भीड़ अधिक दिखाई नहीं दी। जिस कारण दुकानदार दुकान के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। लोगों का आरोप है कि इस बार खेतासराय नगर पंचायत ने कुछ ही जगह अलाव की व्यवस्था की है जो महज खानापूर्ति है जिससे लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।


गर्म कपड़ों से भी लोगों को नही मिल रही राहत
ठंड से कांप रहे नगर के आम लोगों का बुरा हाल है। लोगों को गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड में सफर करने वाली यात्री परेशान है। बस, टैम्पो आदि से उतरने के बाद लोग चौक-चौराहे पर पहुंचते ही अलाव की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। सुबह अलाव न मिलने पर वह चाय पीने के बहाने भट्ठियों में हाथ सेंकने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन ने ठंड से निपटने के लिए अभी तक सुबह में कोई इंतजाम नहीं किया है। लोगों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है।

शाम होते ही बाजार में पसरा सन्नाटा
ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहना पसंद कर रहे हैं। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड के कारण अधिकांश दुकानें भी जल्द बंद हो जा रही है। ठंड की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी जरूरतमंदों को हो रही है। ठंड से बचने के लिए शाम होते ही कुछ जगह अलाव जला देते हैं। लेकिन अभी किसी वार्ड में नगर पंचायत द्वारा अलावा की व्यवस्था नहीं कराई जाने से लोगों में आक्रोश है। ठंड से बचने के लिए नगरवासियों ने सभासद से वार्ड में अलाव जलाने के लिए अपील की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!