Jaunpur : ​समाजसेवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Team NSN

बिपुल सिंह
बदलापुर, जौनपुर। क्षेत्र के धन्नी गोपालपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को डॉ. राम प्रसाद कलावती देवी जन कल्याण समिति की तरफ से समाजसेवी स्व. कलावती देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विधवा, विकलांग, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। संस्था के प्रबंधक तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह नाटे के साथ में अन्य आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने समाजसेवी स्व. कलावती देवी की चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस संस्था से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। संस्था के प्रबंधक ने कहा कि संस्था हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करती है। कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों के हाथ से भी कंबल का वितरण कराया गया। इस अवसर पर 200 विधवा, दिव्यांग, बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, इंद्रपाल सिंह, डॉ. महन्थू सिंह, शीतला प्रसाद यादव, भगवान प्रसाद यादव, बाबुल नाथ मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, राजेश शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, राम सिंह, राज कुमार यादव, डॉ. दिलीप सिंह, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, ऋषि देव यादव, सुजीत कुमार यादव, शोभनाथ पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मंच संचालन शेषमैन यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राम प्रसाद यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!