Jaunpur : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1223वें दिन भी जारी

Naya Savera Network

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन का 1223वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह आन्दोलन 9 अगस्त 2021 से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर चन्द्रमणि पाण्डेय, राम नगीना यादव, विजय प्रकाश मिश्र, अरविन्द नाथ मिश्र, सन्तोष कुमार, उदय प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, राम बहाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!