​सहेंगे नहीं कहेंगे के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Naya Savera Network

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में गुरुवार को आजीविका महिला ग्राम संगठन समूह एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों को लिंग आधारित भेदभाव पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई चेतना 3.0 अभियान के तहत जेंडर आधारित हिंसा का विरोध और महिलाओं की सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, महिला अबला नहीं सबला है, जीवन कैसे जीना है, वह उसका फैसला है आदि शामिल है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जेंडर शपथ करवाया गया और कैलेंडर फोटो के माध्यम से जेंडर स्टीरियोटाइप के बारे में समझ बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम आगामी 23 दिसम्बर तक महिलाओं को आगे बढ़ाने, नई राह दिखाने हेतु चलाया जायेगा। इसके तहत जेंडर शपथ, जागरुकता रैली, कैंडल मार्च, नुक्कड़ नाटक, खेल-कूद आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडियो वर्षा बंग व विधि सह प्रवीक्षाधिकारी मुरलीधर गिरी ने किया। इस मौके पर एडीओ एसटी अनिल सिंह, बीएमएम विकास दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अभियान में किरीबुरू टाउनशिप आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, कोषाध्यक्ष रानी जेंडर सीआरपी रीना दास, पीआरपी इंद्रजीत गोप, सक्रिय महिला अनीता सांडिल, सेतु दीदी कनक मिश्रा, ग्रेस बोदरा, गोपेश्वरी करुवा, पूजा कुमारी एवं अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!