#JaunpurLive : NDA और INDIA गठबंधन के झूठे दावों की निकलेगी हवा : अशोक सिंह

Team NSN

 

  • दिल्ली से लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश

जौनपुर। देश की राजधानी दिल्ली से पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करने के बाद वापस जौनपुर पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक होटल में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्षों से चुनाव प्रचार से संबंधित जानकारी हासिल कीऔर बेहतर तरीके से अपने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिए। 

#JaunpurNews : NDA और INDIA गठबंधन के झूठे दावों की निकलेगी हवा : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork


बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि भले ही समाज विकास क्रांति पार्टी नई है लेकिन ये नई पार्टी ही नई क्रांति लाएगी, जनता का साथ भी हमें मिल रहा है और लोग उम्मीद भी हमसे लगाए है कि हम अन्य दलों की तरह उन्हें ठगने का नहीं बल्कि उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा, सपा और कांग्रेस के सारे झूठे दावे की हवा निकलने वाली है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोगों को भी भाजपा ने ठगा है और मैं जौनपुर का होने के कारण यही से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम करूंगा।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!