#JaunpurLive : समाज विकास क्रांति पार्टी की विशाल महासभा 30 को

Team NSN


राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में समाज विकास क्रांति पार्टी द्वारा विशाल महासभा का आयोजन 30 मार्च आयोजित है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीआरओ आशीष तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को सुबह 10 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जमालपुर, त्रिमुहानी बरसठी मोड़, मड़ियाहूं, जोगापुर, रामदयालगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए दोपहर 1 बजे चौकियां धाम पहुचेंगे। 
चौकियां में दर्शन के बाद दोपहर 2 बजे बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित महासभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अवधि गायक जौनपुर के माटी के लाल अनुराग पंडित भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। गौरतलब हो कि अशोक सिंह के बारे में अगर बात करें तो महाराष्ट्र से उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत की है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई। 2022 में मड़ियाहूं विधानसभा से भी चुनाव लड़ने के बाद अशोक सिंह ने अपनी खुद की समाज विकास क्रांति पार्टी बनाई जिसका चुनाव चिन्ह गन्ना किसान है। बता दे की अशोक सिंह एक बार फिर जौनपुर लोकसभा से चुनाव लडने जा रहे है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!