नवमी पर मां के दरबार में दर्शन पूजन के लिए उमड़ी भीड़ | #NayaSaveraNetwork





नवमी पर मां के दरबार में दर्शन पूजन के लिए उमड़ी भीड़ | #NayaSaveraNetwork


 नया सवेरा नेटवर्क

 चौकिया धाम, मैहर देवी मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में दिखे भक्त

मां के जयकारों से गंूजता रहा नगर व ग्रामीण क्षेत्र

जौनपुर। नवरात्र के नवमी के दिन जिले के पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों के दर्शन पूजन करने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ साथ मां शीतला चौकिया धाम मंदिर, मां मैहर देवी सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों क ी लम्बी कतारें दर्शन के लिए दिखाई पड़ी। हर तरफ मां के जयकार क ी गंूज सुनाई पड़ रही थी तो वहीं रामलीला व अन्य नाट¬ कार्यक्रमों के जरिए लोगों को भगवान श्रीराम क ी झांकी दिखाई गई। इसी क्रम में हवन पूजन के बाद नवरात्रि की समापन सुबह 4 बजे से नवमी की भव्य आरती कर फट को खोला गया। मां शीतला के जयकारे से दरबार गूंज उठा तो वहीं नवमी के पर्व पर पचास हजार से ज्यादा लोगों ने मत्था टेका और सुबह से ही हवन पूजन का कार्य चलता रहा। वहीं लोग अपने घरों में पूरी हलवा काकरिया चलाकर मां शीतला का दशर््ान किए और हवन पूजन से नवरात्रि की समापन हुआ। इसी क्रम में भोजपुरी एक्टर आशीष माली ने अपने निवास पर नौ कन्याओं को भोजन कराया और उनके पांव धुल कर आशीर्वाद लिया। वहीं नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित मॉ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन मंगलवार को पुजारी भगवती सिंह वागीश ने मंदिर पर आए हुए सभी भक्तों को हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के  पुजारी वागीश ने बताया कि  काली  ही सभी ग्रहों का संघारक हैं और  'ॐ क्रीं क्रीं  कालिकाएं नम:' मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।।अत: कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल वि·ाास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, मिथिलेश सिंह गुड्डू, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल वि·ाकर्मा, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, विक्रम गुप्ता, आमीन निगम, तुषार शुक्ला,सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर व  बंदेश सिंह उपस्थित रहे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

Post a Comment

0 Comments