सपा विधायक लकी यादव से मेरी जान को खतरा:ओम यादव | #NayaSaveraNetwork

फेसबुक पर ओम यादव के आरोप की पोस्ट।



 फाइल फोटो स्व.पारसनाथ यादव के परिवार के साथ।


 नया सवेरा नेटवर्क

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.पारसनाथ यादव के परिवार में हुआ विवाद 

भाईयों के बीच राजनीतिक विरासत व संपत्ति का है मामला

जौनुपर। प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने राजनैतिक कद  व रसूख के चलते पहचान रखने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.पारसनाथ यादव के परिवार में फूट पड़ने से राजनीति मंे भूचाल आ गया। पिता की राजनैतिक विरासत व सम्पत्ति के बंटवारे का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया जब स्व.पारसनाथ यादव के छोटे पुत्र ओम यादव ने सोशल मीडिया पर ये लिखकर आरोप लगाया कि मुझे अपने बड़े भाई  मल्हनी विधान सभा से सपा विधायक लकी यादव से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर किये अपने पोस्ट में साफ कहा है कि अगर उनपर जानलेवा हमला होता है या कोई दुर्घटना होती है तो इसके जि़म्मेदार विधायक लकी यादव होंगे। वहीं लोग इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए घर में ही सुलझा लेने की नसीहत दे रहे हैं। विधायक लकी यादव के छोटे भाई ओम यादव ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि इन दिनों उनके साथ गलत हो रहा है। विधायक होने के दम पर उनके भाई लकी यादव ने बीते 1 अक्टूबर को उनकी पिस्टल तक छीन ली है। जब वह इसकी शिकायत करने कोर्ट गए तो समाजवादी पार्टी के कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर वापस बुला लिया। ओम यादव का कहना है कि पिताजी कोई जायदाद बांटकर नहीं गए हैं। उनके भाई लकी यादव उनके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं। जो पोस्ट उन्होंने लिखी है वह सौ फ़ीसदी सच है। उनकी आईडी हैक नहीं हुई है। यह पोस्ट उन्होंने खुद फेसबुक पर लिखी है। इस पोस्ट का लकी यादव ने जवाब देते हुए बताया की पिता जी जायदाद बांट कर गए थे। लकी यादव का कहना है कि छोटे भाई ओम यादव से उनका कोई विवाद नहीं है। हां, यह सच है कि ओम यादव से उनकी बात कम ही होती है। पिता पारसनाथ यादव जीवित रहते तीनों भाइयों में जमीन-जायदाद बराबर बांट कर गए थे। इसलिए इस बिंदु पर भी कोई विवाद नहीं है। पोस्ट लिखने के पीछे ओम यादव की क्या मंशा है यह उनकी समझ में नहीं आ रही है। गौरतलब है कि स्व.पारसनाथ यादव के तीन पुत्र हैं जिनमें  सबसे बड़े लकी यादव हैं। खुद पारसनाथ यादव उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत सौंप कर गये थे लेकिन ओम यादव व वेद यादव ने भी पंचायत चुनाव में अपने भाग्य को आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे पर उन्हें वोह सफलता नहीं मिल पाई जिसकी वे चाह रख रहे थे। आखिरकार परिवार में फूट का जहर फैलता दिखाई पड़ने से हर तरफ इस परिवार की चर्चा एक बार फिर सुर्खियां बन गया है।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

Post a Comment

0 Comments