राजहंस सिंह का किया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
राजहंस सिंह का किया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
द ग्राम टुडे,मुंबई। भाजपा की ओर से मुंबई मनपा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर शिक्षाविद डॉ राजेंद्र सिंह, भाजपा नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट और आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।


राजहंस सिंह को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से बढ़ा उत्तर भारतीयों का सम्मान
मुंबई।  भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता राजहंस सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाकर उत्तर भारतीयों का गौरव तथा सम्मान बढ़ाया है।अन्तरराष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा  के अध्यक्ष व सभा के सैकड़ों स्कूल- संस्था, पूर्व अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ व चेयरमैन  प्रताप को ऑप बैंक , मिठाई लाल सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। 


उन्होंने कहा कि राजहंस सिंह उत्तर भारतीय समाज का सम्मानजनक चेहरा माने जाते हैं। विधान परिषद सदस्य के रूप में उन्हें प्रत्याशी बनाना उत्तर भारतीय समाज का सम्मान है।मुंबई भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया सहप्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राजहंस सिंह ने हमेशा खुलकर उत्तर भारतीयों के हितों की आवाज बुलंद की है। उन्हें विधान परिषद प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर भारतीयों का गौरव बढ़ाने का काम किया है।भारतीय जनता पार्टी के मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि राजहंस सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह उत्तर भारतीय मतदाताओं की भावनाओं का ना सिर्फ आदर करती है अपितु उत्तर भारतीयों का राजनीति में सक्रिय भागीदारी भी चाहती है। उन्होंने कहा कि राजहंस सिंह लगातार उत्तर भारतीयों की आवाज बने हुए हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मुंबई के विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में राजहंस सिंह ने स्पष्ट रूप से उत्तर भारतीयों के विकास और संरक्षण की बात कही। उत्तर भारतीय समाज में राजहंस सिंह ने जो विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त किया, उसे देखते हुए उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर भारतीयों के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त किया है।उत्तर भारतीय मोर्चा युवक प्रमुख दिलीप शेषमणि दुबे ने बधाई देते हुये कहा कि अब निश्चित ही अगला महापौर भाजपा का ही बनेगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव सत्यप्रकाश सिंह, सचिव दीपक सिंह तथा सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजहंस सिंह के विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज गौरव की अनुभूति कर रहा है। मिशन मोदी अगेन पीएम 2024 के मुंबई अध्यक्ष बृजलाल तिवारी, दक्षिण मध्य मुंबई के भाजपा उपाध्यक्ष लल्लन सिंह, भाजपा युवा नेता पंकज जयप्रकाश सिंह  ने भी राजहंस सिंह को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुका है। महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी। ज्ञातव्य है कि आगामी 10 दिसंबर को महाराष्ट्र  विधान परिषद की 6 सीटों का चुनाव होना है।

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3HALoBn


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!