भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया बेहतर काम: बाल कृष्ण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा के जिला कैम्प कार्यालय पर किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। सभी मंडलों में 30 अक्तूबर तक ग्राम पंचायत समिति बनाने और सेक्टर स्तर पर किसान सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय को जिले का प्रभारी बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए जितनी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उतनी किसी भी सरकार में नहीं हुर्इं। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या किसानों की उपज खरीदने का मामला, नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्धता भाजपा सरकार ने कराई। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि किसान देश की नींव है देश की मूलभूत संरचना में किसान का महत्वपूर्ण योगदान है आगे आने वाले चुनाव में पूरे देश में किसान एक विशेष मुद्दा बनकर खड़ा है। भाजपा का किसान मोर्चा इस बार आगे आने वाले चुनाव में युद्ध की रणनीति में सेनापति की भूमिका में है। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के आंख में आंख डालकर पराक्रम के साथ बताएं कि भारत सरकार ने किसानों के हित के लिए क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि 7 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरु आत की है, इससे किसानों में खुशहाली आयेगी। वहीं देश में चल रहे किसान आंदोलन को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि संसद में बने नए कृषि कानून से किसानों को काफी फायदा होगा। संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, लक्ष्मी कांत मिश्रा, पंकज सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप यादव, जिला मंत्री संजय सिंह, ज्ञान त्रिपाठी, अनिल सिंह शक्ति, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, मोहन लाल गुप्ता एव समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2X1lwfk


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!