प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक: शिवप्रसाद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारी की पीटकर की गई हत्या दुर्भाग्यपूर्ण
सिकरारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश में आये दिन हत्या, छिनैती, अपहरण, बलात्कार, चोरी की बढ़ रही घटनाओं से व्यापारी वर्ग, आमजनता में भय का माहौल है। ऐसे में सरकार लोगों को सुरक्षा देने का किस तरह से दावा करती है। आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जो शासन प्रशासन के मुँह पर एक तमाचा है। उक्त बातें उत्तरप्रदेश किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस कमेटी के पूर्व वाराणसी मंडल महासचिव व युवा समाजसेवी शिवप्रसाद अग्रहरि ने क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक अपराधियों का तांडव चलता था, लेकिन अब जनता की सेवा भाव व सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे कुछ पुलिस कर्मी भी आश्चर्यजनक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है गोरखपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा निर्मम पिटाई के बाद कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई, जो अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में उत्तरप्रदेश सरकार को गंभीर होकर निष्पक्ष तरीके से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। श्री अग्रहरि ने कहा कि आज इस घटना के बाद से खाकी शर्मसार हो गई है, लोगों को वास्तव में यह वि·ाास नहीं हो रहा है कि लोगों की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कर्मी ही एक व्यापारी के जान के दुश्मन बन गए। 

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WuuXDK


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!