Trending

भक्ति साधना में बाधक है तमशी आहार:बाबा परमहंस | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
भक्ति साधना में बाधक है तमशी आहार:बाबा परमहंस | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
महाधेव धाम पर चल रही श्रीराम कथा में बही कथामृत रसधारा
सिकरारा,जौनपुर। स्थानीय विकासखंड अन्तर्गत ग्राम भुआकला स्थित श्री जटा धारी महादेव धाम पर चल रही श्रीराम कथा में गुरु वार की संध्या को श्री योगी बाबा परमहंस ने कथा प्रेमियों को बताया कि भक्ति साधना में तामसी आहार करना हानिकारक होता है। कहा गया है जैसा खाए अन्न वैसा होवे मन। उन्होंने कहा कि मनुष्यो को खट्टा  मीठा चटपटा बासी भोजन नही करना चाहिए। हमेशा सादा सात्विक भोजन करना चाहिए  ताकि भजन में बाधा न आए। राजसी भोजन से वृत्ति चंचल रहती है। चंचलता से भजन नहीं होता है। हमेशा सात्विकता से ही रहना है। प्रभु से याचना करो कि नाथ अब मेरे जीवन में आपकी कृपा  से सारे दुर्गुण नष्ट हो जाय। आपके सिवाय मेरा कोई भी सहारा नही है।आप ही शक्ति दीजिये तब गुरु देव अपनी तरह चलने का साधन बतायेंगे क्योंकि गुरु ओ के पास हर तरह की युक्तियाँ होती है। वे तुम्हें सरल से सरल युक्तियों को बताकर तुम्हारा रास्ता सीधा कर देगे। गुरु  देव प्रसन्न हो जाय तो जो बाते आपके जीवन में आजत् ाक नहीं हुई सो अब होने वाली है। यह आप पर गुरु  की ही कृपा है। जो भी आपके अंदर कमजोरियाँ है सो गुरु जी के सामने उठाकर रख दो और उनसे कह दो कि मेरे अंदर यह रोग है आप इसका इलाज करो मैं तो कुछ नही जानता हूँ। आप ही इस काम को करने में समर्थ है मै तो निर्बल हूँ। कथा के प्रारम्भ में मुख्य यजमान राज नाथ चौबे द्वारा ब्यास तथा श्री रामचरित मानस ग्रन्थ की पूजा अर्चना कर आरती की गई। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण पॉण्डेय, अंशुमन चतुर्वेदी, अमन चतुर्वेदी, रोहित सिंह, आनन्द कुमार, शिवा सिंह सहित श्रद्धालु कथा प्रेमी उपस्थित रहे।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3B8aHqQ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!