मृतक सफाईकर्मी के परिजन से आधी रात यूं मिलीं प्रियंका गांधी | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
आगरा . पुलिस और प्रशासन की रोक के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगरा में मृतक सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के घर पहुंचीं। परिजन ने हिरासत में पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। प्रियंका ने अरुण की पत्नी और मां से मुलाकात की।  


  प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार रात करीब 11 बजे आगरा पहुंच गईं। इस दौरान प्रियंका ने अरुण वाल्मीकि के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने मृतक सफाईकर्मी की मां, पत्नी और अन्य परिजन से जमीन पर बैठकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरुण की पत्नी को गले भी लगाया।
  लखनऊ से निकलते समय एक्सप्रेस-वे के एंट्री टोल पर उनको पुलिस ने रोक लिया था। नोकझोंक के बीच प्रियंका को हिरासत में भी लिया गया। प्रशासन से 4 लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी शाम को लखनऊ से आगरा के लिए निकली थीं।


 ​परिजन ने पुलिस पर लगाया पिटाई से मौत का आरोप
 आगरा के थाना जगदीशपुरा में मालखाने से 17 अक्टूबर को 25 लाख रुपये गायब हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था। जहां मंगलवार देर रात उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई थी। परिजन का कहना है कि पुलिस वालों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया और उनकी पिटाई लगाई।

*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2ZeXYEI


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments