राजमार्ग निमार्ण व मुआवजा वितरण को लेकर हुई बैठक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सीआरओ से किसानों ने ब्याज व क्षतिपूर्ति देने की उठाई मांग
चंदवक,जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण के संबंध में जनपद के प्रभावित बीस गांवों के सैकड़ों किसानों संग सीआरओ ने विधायक दिनेश चौधरी की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत डोभी के सभागार में मंगलवार देर शाम तक बैठक कर विचार विमशर््ा किया। जनपद न्यायालय द्वारा एनएचएआई की ओर से दाखिल याचिका खारिज किए जाने के बाद राजमार्ग के निर्माण व मुआवजा वितरित किए जाने के संबंध में यह पहली बैठक थीं जिसमें मुआवजा वितरण में कोई समस्या न आए इसपर विचार विमशर््ा हुआ। बैठक में किसानों ने सीआरओ से बारह प्रतिशत क्षतिपूर्ति व नौ प्रतिशत ब्याज देने की मांग की। सीआरओ राम कुमार द्विवेदी ने न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय, भू अधिग्रहण किए जाने व मुआवजा वितरण, मुआवजा पाने के लिए लगने वाले कागजात के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अब तक राजमार्ग के निर्माण में जो भी विलंब हुआ उसके लिए किसान नहीं एनएचएआई जिम्मेदार है क्योंकि न्यायालय किसान नहीं एनएचएआई गई थी। किसानों ने मांग की कि जब से एवार्ड घोषित किया गया है तब से बारह प्रतिशत क्षतिपूर्ति व 2017-18 से प्रतिवर्ष पर बारह प्रतिशत ब्याज दिया जाय। विधायक दिनेश चौधरी ने किसानों को आ·ाासन दिया कि उनका अहित नहीं होगा किसान मुआवजा वितरण में सहयोग करें। जिससे अतिशीघ्र राजमार्ग का निर्माण प्रारंभ हो सके। बैठक में सूर्यनाथ सिंह,राम वृक्ष सिंह, रामे·ार सिंह, अरविंद पांडेय,महेंद्र प्रजापति,राम विलास, विनय कुमार सिंह,जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



*जौनपुर बैकर्स परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pEQsOs


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!