ओपन स्पेस के 19वें एपिसोड में वरिष्ठ मूर्तिकार रमेश बिष्ट होंगे | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

ओपन स्पेस के 19वें एपिसोड में वरिष्ठ मूर्तिकार रमेश बिष्ट होंगे | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। अस्थाना आर्ट फ़ोरम के ऑनलाइन मंच पर ओपन स्पसेस आर्ट टॉक एंड स्टूडिओं विज़िट के 19वें एपिसोड का लाइव आयोजन 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस एपिसोड में आमंत्रित कलाकार के रूप में नई दिल्ली से वरिष्ठ मूर्तिकार रमेश बिष्ट होंगे। इनके साथ बातचीत के लिए नई दिल्ली से चित्रकार व कला लेखक जय प्रकाश त्रिपाठी होंगे। कार्यक्रम ज़ूम मीटिंग द्वारा लाइव किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अस्थाना आर्ट फोरम के फेसबुक पेज से लिंक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि मूर्तिकार रमेश बिष्ट (जन्म 21 जनवरी 1945 , लैंसडाउन ) मूल रूप से लैंसडाउन उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में नई दिल्ली में रहते हैं और अपने स्थापित आर्ट स्टूडिओं में लगातार कला सृजन कार्य कर रहे हैं। रमेश बिष्ट भारत के जाने माने वरिष्ठ मूर्तिकार हैं। इनकी कला की शिक्षा 1961 - 66 स्कल्पचर , और 1968 - सेरामिक  से कला एवं शिल्प महाविद्यालय लखनऊ से हुई है। रमेश बिष्ट कला एवं शिल्प महाविद्यालय, ललित कला संकाय, लखनऊ के पूर्व प्रधानाचार्य पद्मश्री रणवीर सिंह बिष्ट के छोटे भाई हैं। रमेश बिष्ट के कलाकृतियों के एकल एवं सामुहिक प्रदर्शनी भी दर्जनों की संख्या में देश विदेशों में लगाये जा चुके हैं। बनाये गए दर्जनों कलाकृतियों को अनेकों स्थानों पर प्रदर्शित किए गए हैं। इनके कलाकृतियों का संग्रह देश व विदेशों में अनेक प्राइवेट और संस्थाओं में किये गए हैं। साथ ही इन्हें अनेकों पुरस्कार व सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/39WNE63


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!