मनपा विद्यालयों की शिक्षा प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण – विद्यार्थी सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मनपा विद्यालयों की शिक्षा प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण – विद्यार्थी सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी, उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे, प्रशासनाधिकारी (शिक्षण) श्रीमती दीपिका पाटिल की प्रेरणा से कस्तूरबा क्रास रोड हिंदी शाला बोरीवली पूर्व में  मनपा विद्यार्थियों के लिए शालेय उपयोगी शिक्षण सामग्री का वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोकप्रिय स्थानीय नगरसेवक विद्यार्थी सिंह ने उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि,"अब मनपा विभिन्न माध्यमों के साथ-साथ शालाओं में इंग्लिश व सेमी इंग्लिश में भी अध्ययन अध्यापन करवा रही है। इसलिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।" अधीक्षक  अशोक मिश्र व विभाग निरीक्षिका  कल्पना उंबरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आगंतुक अतिथियों का स्वागत शाला के नवनियुक्त प्रधानाध्यापक सुरेश मिश्र ने शॉल, पुष्प गुच्छ एवं अपनी दो-दो पुस्तकों से किया। कार्यक्रम में उर्दू माध्यम के बच्चों को भी शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक राम अकबाल यादव, सुभाष यादव, जय प्रकाश शुक्ला, अरुण कुमार दूबे, सत्य प्रकाश दूबे,ऊषा यादव, श्वेता मेहेर, रूपाली पिंपले, लीला डायमा,जमाल सर व श्रीमती नसीम, पत्रकार शिवपूजन पांडेय सहित तमाम विद्यार्थी और पालक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया था।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3yRYfcN


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!