नया सबेरा नेटवर्क
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं। उन्हें हर साल देश-विदेश से हजारों उपहार और स्मृति चिन्ह मिलते हैं। आखिर इन उपहारों और स्मृति चिन्हों का होता क्या है? दरअसल इन उपहारों की नीलामी की जाती है। इस बार भी यह नीलामी की जा रही है। संस्कृति मंत्रालय आज से सितंबर से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी आयोजित कर रहा है। नीलामी लाइव है। ई-नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे मिशन को दी जाएगी। इस ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक और पैराओलंपिक के खिलाड़ियों के ग्लब्स, रैकेट व अन्य चीजों को भी शामिल किया गया है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के उपकरणों को हाथोंहाथ लिया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में पहली बार क्वालिफाई करने वाली भवानी देवी की फेनसिंग, पैरा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर व सिल्वर मेडलिस्ट सुहास एलवाई के रैकेट की बोली 10-10 करोड़ तक पहुंच गई है। ऑटोग्राफ वाला यह बैडमिंटन रैकेट नागर ने प्रधानमंत्री को भेंट किया था।
वहीं भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली 1 करोड़ 50 लाख तक पहुंच चुकी है। मुक्केबाज लवलीना के बॉक्सिंग ग्लब्स की बोली भी 1 करोड़ 90 लाख के पार जा चुकी है। खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ के फ्रेम की बोली भी एक करोड़ तक पहुंच चुकी है। पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब एक करोड़ रुपये रखा गया है।
17 सितंबर से शुरू हुई यह ई-नीलामी सात अक्टूबर तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों, उनकी जैकटों व अन्य सामान को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि नीलामी में 2700 से ज्यादा चीजें शामिल हैं।
राम मंदिर के मॉडल की बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। वहीं पीएम को मिले अंगवस्तत्र का बेस प्राइस एक करोड़ रखा गया है। पीएम मोदी की अपनी मां के साथ वाली तस्वीर पर बोली बंद हो गई है। सिलीगुड़ी के आशीष गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को आशीर्वाद देते हुए फ्रेम फोटो खरीद लिया है। आशीष ने यह तस्वीर 20 लाख में खरीदी है। बता दें, नीलामी से प्राप्त होने वाली रकम को नमामि गंगे मिशन में प्रयोग किया जाएगा। 2019 में भी इसी तरह की नीलामी में 2770 चीजों को शामिल किया गया था।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2XDxEDv
from NayaSabera.com

![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgKR9fF2k9JuhjUbN7LCBYMFipmgRNUJREBcOZlhjQt72B4BB4KijjlwwzBg7uKebX6X0-TAV6O247kxJEbtEKX4kVR5bg5GgTSNXEVFD4i1pqLEnltevDa6ORXZVFpW3Bw49RWqAhUGcI/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)

0 Comments