धर्मापुर में दिव्यांगजनों को दिया गया सहायक उपकरण | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड परिसर में बुधवार को एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीआरसी लखनऊ ने जिला प्रशासन के सहयोग से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। कुल 49 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव व संचालन एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह ने किया। बीडीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि 23 ट्राईसाइकिल, तीन व्हील चेयर, दो वाकिंग स्टीक, दो हियरिंग एड,11 कैलिपर एवं आर्टिफिशियल लिम्बस, छह जोड़ा बैसाखी और दो छड़ी सहायक उपकरण के रूप में वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रमुख पति ओमप्रकाश यादव मुन्ना, सीआरसी लखनऊ के डा. अमित, डा. मकलेश, भाजपा मंडल प्रभारी विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, एडीओ आईएसबी रामश्री, एडीओ समाजकल्याण नमन राय, चंदशेखर गुप्त, हरिश्चन्द्र मौर्य, सेक्रेटरी फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद सिंह, रजनीश पांडेय, अरविंद यादव, बाबूलाल, श्रुति गुप्ता, सरिता मौर्या, स्वतंत्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, प्रधान संतोष मौर्य, नीरज यादव, सुरेन्द्र राजभर, विनोद यादव, लालजी यादव और कई बीडीसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

*#5thAnniversary : अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xllNpv


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!