शिक्षक कांग्रेस पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिक्षक कांग्रेस पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के किड्स फ्यूचर विंग्स माँ गायत्री स्कूल अरुआ पर शिक्षक कांग्रेस जौनपुर के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षक कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिक्षक कांग्रेस से कंधे से कंधा मिलाकर लोगों के दिल में उतरकर कांग्रेस को जनता से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि 2022 में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं। विशिष्ट अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्तण्ड सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत सभी न्याय पंचायतों का गठन कर और ग्रामसभा का गठन कर कांग्रेस को जनता से जोड़ने का काम किया जायेगा। अतिथि विद्यापति दूबे ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक संघ को शिक्षक कांग्रेस से जोड़ने का काम जोरों पर चल रहा है। बूथ स्तर तक कांग्रेस कमेटी गठित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि निरंतर संवाद व संघर्ष के बल पर हम कांग्रेस पार्टी की खोई हुई जमीन वापस हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा. प्रमोद के सिंह ने कहा कि कमरतोड़ महँगाई, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, किसानों व नौजवानों की बदहाली, सरकार का तानाशाह रवैया चुनाव में हमारा मुख्य एजेंडा रहेगा। मुंगराबादशाहपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल, जय प्रकाश मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, विनय शुक्ला, जनार्दन द्विवेदी आदि वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad

*365 शाहगंज विधानसभा जौनपुर के युवा भाजपा नेता, राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zl1hr6


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!