झूठ के दम पर राज कर रही भाजपा सरकारः अजय त्रिपाठी | #NayaSaberaNetwork

झूठ के दम पर राज कर रही भाजपा सरकारः अजय त्रिपाठी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश तथा प्रदेश में सिर्फ झूठ के दम पर कार्य करने वाली सरकार काबिज है। किसानों की दुगुनी करने की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में खाद बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल व डीजल तो इतने महंगे हो गए हैं कि सब आमजन को वाहनों से चलने में पसीने छूट जा रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भी दबाव बना रही है। हर रोज प्रदेश के किसी न किसी जिले में बहन-बेटियों की आबरू रौंदी जा रही हैं दिनदहाड़े बैंकों में लूटपाट की जा रही है। भाजपा सरकार इसे रामराज का नाम दे रही है लेकिन असल में यह रामराज नहीं, बल्कि रावणराज है। सपा नेता अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान दी गयी डायल 100 का नाम बदल देने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता यह जान रही है कि आज जिस डायल 100 को डायल 112 नाम दे दिया गया है, यही महत्वपूर्ण सौगात अखिलेश यादव ही द्वारा जनता को दिया गया था। जनता अब इनके झूठे मंसूबों को जान गई है, इसलिए आगामी 2022 के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को वोट करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर विराजमान करेगी। इस दौरान सपा नेता कैलाश यादव, रामफल यादव, बबलू उपाध्याय, राम चरित्र यादव, सूबेदार यादव, पप्पू जायसवाल, आशीष जायसवाल, चंदन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE & Affiliated to UPBTE, Lucknow | Admission Open for 2021-22 | POLYTECHNIC | स्कॉलरशिप पर एडमिशन प्राप्त करें। सीमित सीटें। (For all Category) + Electrical Engineering + Mechanical Engineering (Pro) + Computer Science & Engineering + Electrical Engineering (IC) + Civil Engineering | Mechanical Engineering (CAD) | Electronics Engineering | 75वां स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें | Contact us: 7408120000, 9415315566 | PUNCH-HATTIA, SADAR, JAUNPUR | 100% Placement through Virtual Interview*
Ad


*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 : SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3y4ecfi


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments