कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालकर किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालकर किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जिला मुख्यालय पर शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
पुलिस ने बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को प्रदर्शन करने से भी रोका
जौनपुर। भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान सोमवार को काग्रेसियों और पुलिस प्रशासन के बीच कई स्थानों पर तीखी नोक झोंक हुई। सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से सरकार विरोधी नारों के साथ जुलूस निकालने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ शहर में जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदशर््ान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर के सभी वार्डो के पदाधिकारी सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर सुबह दस बजे ही जुटने लगे। दोपहर बारह बजे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उतरा तो उन्हे रोकने के लिए भारी पुलिस बल पहले से ही सब्जी मंडी के पास मौजूद था। पुलिस ने कार्यालय के सामने ही काग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर तक जाने की जिद पर अडे़ रहे। इस बात को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोक झोंक हुई। गुस्साए कांग्रेसी पुलिस बल से धक्का मुक्की करते सड़क पर आ गए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक जाने के लिए जुलूस की शक्ल में निकल पड़े। सब्जी मंडी से तकरीबन एक किलोमीटर आगे कोतवाली के सामने एक बार फिर बैरिकेटिंग करके पुलिस ने प्रदशर््ानकारियों को रोक लिया। यहां भी कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोक झोंक हुई। पुलिस ने प्रदशर््ानकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया। इस अवसर पर  नीरज राय, तिलकधारी निषाद,प्रमोद मिश्रा,पंकज सोनकर,राजकुमार गुप्ता,तौक़ीर खान,संदीप सोनकर,शशांक राय, कलेंडर बिंद, पुष्कर निषाद,बेलाल नदीम,सादिक सुल्तान,अतीक अहमद, नेसार इलाही,अमन सिन्हा, रोहित पांडेय,अजय कुमार सोनकर,जावेद खान बाबू,आदिल,अंकित,अमिष श्रीवास्तव,सद्दाम प्रधान,जयमंगला यादव,रोहितखान,अशरफ़, बब्बी खां, ऋषभ राज,लकी पांडेय,दीपक साहू आदि लोग उपस्थित रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार मोदी सरकार देश के संविधान पर हमला कर लोकतंत्र का गला घोट रही है। संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर देश को पूंजीपतियों के हांथ में सौंप देना चाह रही है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने अगस्त क्रांति के अवसर पर पद यात्रा मार्च संबोधित करते हुए कहा। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर के एराकियाना चौराहे से पैदल मार्च भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा निकाली। जो नूर मस्जिद तिराहा, रामलीला भवन चौक, लोहा मंडी, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा होते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। इस मौके पर जिला सचिव हाशिम अली, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा, विश्राम राम, हौशिला उपाध्याय, परवेज अहमद, असलम इराकी, विकास अस्थाना, महेन्द्र गौतम, देवेश उपाध्याय, संतोष तिवारी, सरवर अहमद, आमिर रहमान, जफर मेहदीं,विपिन, संजय, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव आजम जैदी तथा आभार शैलेश नाग ने किया। बदलापुर संवाददाता के अनुसार काग्रेस अध्यक्ष कमला  प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पद यात्रा निरीक्षण भवन बदलापुर से निकाली गई। जिसमें पद यात्रा कर रहे कांग्रेस जन हाथों में बैनर लिए नारे लगाते हुए भाजपा गद्दी छोड़ो चल रहे थे और इन्दिरा चौक पहुंच कर इन्दिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हो गयी। इस अवसर पर जयशंकर दूबे,गौरव सिंह, शनि महात्मा शुक्ल, बाबू राम यादव, सत्य बीर सिंह मोती लाल मुन्शीरजा शिवनारायण सिंह, सादुल सम्राट, मोहन शुक्ल, सजयशुक्ल, वीरेन्द्र चौहान इब्रााहिम मास्टर, जैनेन्द तिवारी, राजन तिवारी, शोभनाथ, बाबा गुप्ता सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2XcFt2A


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments