#JaunpurLive : मुंबई 1000 स्थानों पर होने वाले उभामो के चौपाल का कल से आगाज

Team NSN
#JaunpurLive : मुंबई 1000 स्थानों पर होने वाले उभामो के चौपाल का कल से आगाज


मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा आज 2 अगस्त से मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा उनसे भावनात्मक संबंध बनाए रखने की दिशा में चौपाल को उत्तर भारतीय मोर्चा का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। दिन में लाई-चूड़ा और रात में दाल-बाटी व पूरी-भाजी की खास व्यवस्था होगी। बुधवार को भांडूप स्थित उभामो, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के कार्यालय में व शनिवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में कार्यकारिणी बैठक आयोजन किया गया। मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने बताया कि 2 अगस्त से मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात जी लोढ़ा के मार्गदर्शन तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में चौपाल की शुरुआत की जाएगी। चौपाल में वहां के वरिष्ठ उत्तर भारतीय व भाजपा नेताओं की उपस्थिति में चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि पहले सभी मंडलों में और उसके बाद सभी वार्डों में चौपाल के सभी लगभग 1000 स्थानों पर चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि चौपाल के सभी कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की  बैठक में मुंबई भाजपा अध्यक्ष  मंगल प्रभात लोढ़ा , मोर्चा अध्यक्ष  जयप्रकाश सिंह  व मोर्चा प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी सहित उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई पदाधिकारी , ज़िला अध्यक्ष , महामंत्री के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ ।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!