बिना गुरू के ज्ञान अंधुरा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क 
मीरगंज,जौनपुर ।   स्थानीय क्षेत्र सहित आस पास के इलाको में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जगह जगह कार्यक्रम  किया गया। जिसमे क्षेत्र के  कबीर आश्रम गद्दी बडैया के प्रांगण में दूर दूर से पहुचे शिष्‍यों का जमाबड़ा सुबह से ही होता रहा। उपस्थित शिस्यो द्वारा फूलमाला पहनाकर सिद्धपीठ आश्रम के आचार्य साधु शरणपति साहेब महराज का स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर श्री महंथ साहेब ने अपने शिष्यों को संबोधित करते हुऐ कहा की  गुरु शिष्य का सम्बन्ध प्राचीन काल से चला आ रहा है बिना गुरु के ज्ञान संभव नही है। गुरु हमेशा अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर कई उपस्थित गायक कलाकार मौजूद रहे तथा एक से बढ़कर एक दोहा गीत के माध्यम से गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला जिसका उपस्थित लोगो ने आनंद लिया।
  इस दौरान महिमाकांत दुबे, रमाशंकर यादव, बंग बहादुर, अशोक कुमार, हरिशंकर यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। यंहा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही गुरु के दर्शन करने तथा आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।

*#5thAnniversary : युवा पत्रकार जयप्रकाश तिवारी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BCjGRx


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!