नया सबेरा नेटवर्क
सपा कार्यकर्ता बोले 2022 में बनेगी समाजवादी सरकार
जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, शोषितों के नेता व युवाओं के प्रेरणासोत एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो मुख्यमंत्री बनने जा ही रहे हैं। मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि अभी से अपने-अपने बूथ व क्षेत्रों में जाकर पिछली सपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, शकील अहमद, आरिफ खान, श्याम बहादुर पाल, आरबी यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। वहीं नगर पालिका परिषद ज में सभासदो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. नासिर खान ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसे लोहियावादी विकास पुरु ष का जन्मदिन है जिसके जीवन का लक्ष्य ही उत्तर प्रदेश का विकास है अखिलेश यादव नौजवानों, किसानों, मुसलमानों, व गरीबो मजदूरों की आवाज का नाम है अपने मुख्यमंत्रित्व काल मे उन्होंने जो विकास का कार्य कराया वह आज़ादी के बाद या तो मुलायम सिंह यादव ने उसके बाद अखिलेश यादव ने कर दिखाया। सभसाद हसीन बबलू,शाहनवाज अहमद, सदफ हैदर, गप्पू मौर्य, सरफराज अंसारी,कृष्णा यादव, इरशाद मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, विकास यादव, माजिद नेसार, इश्तेयाक राइनी, अशर््ाी अब्बास, माजिद हुसैन, नजमुल रिज़वी,पवन पांडेय, अंकुर यादव, सुभाष सिंह इत्यादि मौजूद थे। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कुटिया में पढ़ने वाले 280 बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया। इस दौरान पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल कादिर खान व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव ने बच्चों को ड्रेस वितरित किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों के बीच से प्रतिभायें विकसित होंगी। इन्हें सिर्फ प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूनम मौर्या, लालचंद यादव, श्रीचंद यादव, सुमन यादव, रवि रांझा, गोरख यादव अन्य मौजूद रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के विजय तिवारी लल्लू गुरु प्रदेश सचिव प्रबुद्ध सभा ने अपने जमालपुर स्थित आवास पर केक काटकर मनाया। उन्होंने 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया। केक काटने के दौरान कुलदीप तिवारी, रोहित दुबे, राजेश श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, राजदेव तिवारी, धन्ना लाल कनौजिया, डॉ विनोद पाल, डॉ विनोद यादव, योगेंद्र यादव, अनुज प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। केराकता संवाददाता के अनुसार पूर्व सभासद डा.शबनम नाज़ के नेतृत्व में अखिलेश यादव में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने बच्चों को टाफी, बिस्किट व पुस्तक भेंट किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2UehPBe
from NayaSabera.com
0 Comments