#JaunpurLive : राजकीय कृषि बीज भंडार में किया गया ऊर्द एवं मूंग मिनी किट का वितरण

Team NSN


मड़ियाहूं । ब्लॉक मे स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत ऊर्द एवं मूंग मिनी किट का वितरण किया गया। जिस के मुख्य अतिथि श्री बृजेश मिश्र भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग के सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी गण इस प्रकार ।
अशोक कुमार चौधरी खंड तकनीकी प्रबंधक, उमराव सिंह एडीओ एजी ,अनुपम सिंह बीज प्रभारी ,अशोक कुमार टीए , सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्येंद्र कुमार सिंह  ,विजय शंकर उपस्थित रहे।
 और आपसे बता दूं कि इसमें यह किट पाने वालों में कुछ कृषक इस प्रकार हैं ।अमरनाथ यादव, मनोज सिंह, लालजी पांडे, सुभाष यादव, धर्मराज यादव ,राकेश कुमार, पन्नालाल ,आदि कृषकों को मिनी किट वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब हमारी बात बीज भंडार प्रभारी अनुपम सिंह से हुई तो उन्होंने बताया कि कुल अब तक 88 लोगों को यह मिनी किट दिया गया जिससे सभी किसानों के चेहरे खुशी से खिले और इस योजना का सराहना करते हुए भारत सरकार की भी सराहना की ।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!