#JaunpurLive : पर्यावरण की सुरक्षा और संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक– राम यादव

Team NSN
#JaunpurLive : पर्यावरण की सुरक्षा और संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक– राम यादव


मुंबई: पर्यावरण की सुरक्षा और संतुलन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्षों के कारण ना सिर्फ हमें शुद्ध हवा मिलती है अपितु फल, फूल ,लकड़ियां तथा औषधियां भी प्राप्त होती हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई की  मालाड  शाखा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने के बाद प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने घर के आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी,उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह तथा प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में इन दिनों मुंबई के अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। मालाड में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री मनोज सिंह , सभयराज यादव, मोर्चा के मालाड शाखा अध्यक्ष उमेश पांडे, महामंत्री संजय सिंह, जगदीश पाल उपाध्यक्ष विनोद भगत और जीतू यादव के अलावा अखिलेश यादव, कमला तिवारी, प्रदीप सिंह ,शांतिप्रकाश त्रिपाठी ,सुरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता ,अनूप पाठक ,सर्वदेश्वर उपाध्याय उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!