#JaunpurLive : अमीन संघ के अध्यक्ष बनें अशोक मिश्र

Team NSN


शाहगंज/जौनपुर । गुरुवार को तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की देखरेख में तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन का अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को चुना गया।
अध्यक्ष के साथ ही साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मंत्री राज कुमार निगम, उप मंत्री अशोक कुमार सिंह, संगठन मंत्री अमरनाथ, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री अंकुर यादव व ऑडिटर के पद पर प्रदीप कुमार सिंह को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। अमीनो के हित के लिए जरूरी पड़ा तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। उन्होंने संगठन की मर्यादा बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!