#JaunpurLive : डा. वन्दना जायसवाल ने परिवार सहित जौनपुर का नाम किया रोशन

Team NSN


माता मंजू व पिता विनोद के सपनों को वन्दना ने किया साकार
जौनपुर। जनपद में सर्वप्रथम सार्वजनिक रूप में मां दुर्गा पूजनोत्सव शुरू करने वाली संस्था नवयुग संस्था श्री गोसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार व श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के संरक्षक मंडल के सदस्य विनोद जायसवाल और श्रीमती मंजू जायसवाल की सुपुत्री डा. वंदना जायसवाल परिवार सहित पूरे जनपद का नाम रोशन करते हुए देश की पटल पर सम्मान के साथ खड़ा कर दिया। बता दें कि नगर के उर्दू बाजार निवासी विनोद जायसवाल की बचपन से ही होनहार रही पुत्री डा. वन्दना का चयन भारत के सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास संगठन (आरएएनडीडी) तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) में हुआ है। उनका यह चयन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी परिषद के सदस्य के रूप में हुआ है जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इधर डा. वन्दना की इस उपलब्धि की जानकारी होने पर परिवार सहित उनके लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। नवयुग संस्था, श्री दुर्गा पूजा महासमिति सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने डा. वन्दना सहित उनके पिता समाजसेवी विनोद जायसवाल को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!