चंचल बादल ! | #NayaSaberaNetwork

चंचल बादल ! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

उमड़-घुमड़कर छानेवाले,
वो चंचल बादल आ।
सूखी-सूखी नदिया पुकारें,
ताल-तलैया भर जा।

प्यासी है कब से ये धरती,
प्यासे इसके परिन्दे।
तपिश बढ़ी इस गर्मी की,
व्याकुल हैं तेरे बन्दे।
चढ़ी हुई है तेरी जवानी,
कुछ अच्छा कर जा।
सूखी-सूखी नदिया पुकारें,
ताल-तलैया भर जा।
उमड़-घुमड़कर छानेवाले,
वो चंचल बादल आ।

टिप-टिप बूंदें गिरते ही तेरी,
धरती महक उठेगी।
बड़ी शान से बहेंगी नदियाँ,
चिड़िया चहक उठेगी।
जीवन की फिर बगिया महके,
वो फूल खिलाने आ जा।
सूखी-सूखी नदिया पुकारें,
ताल-तलैया भर जा।
उमड़-घुमड़कर छानेवाले,
वो चंचल बादल आ।

कहीं रहे न धरती बंजर,
उखड़ा-उखड़ा दिखे न मंजर।
बिछ जाओ तू मोती बनकर,
बिछ जाओ तू हीरा बनकर।
दाने जब फसलों में झूमें,
तब लौट के यहाँ से जा।
सूखी-सूखी नदिया पुकारें,
ताल-तलैया भर जा।
उमड़-घुमड़कर छानेवाले,
वो चंचल बादल आ।

रामकेश एम. यादव, कवि, साहित्यकार, मुंबई

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gYH56m


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments