नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ सीडीओ व सीआरओ ने की बैठक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ सीडीओ व सीआरओ ने की बैठक | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कोरोना टीकाकरण के लिये किया प्रेरित
धर्मापुर, जौनपुर। ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हाल में मुख्य विकास अधिकारी व सीआरओ ने विकासखण्ड क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व कोटेदारों के साथ बैठक कर कोरोना टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के शहीद हाल में सीडीओ अनुपम शुक्ल व सीआरओ राज कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व कोटेदारों के साथ बैठक किये। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ल ने क्षेत्र के 40 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व कोटेदारों से ग्रामीणों को घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिये प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इमलो ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के बारे में भी दिशा-निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व सीआरओ से क्षेत्र के कुछ प्रधानों ने कहा कि पीएचसी धर्मापुर के स्टाफ द्वारा टीका लगवाने वाले लोगों को 10 की संख्या जुटाने की बात कही गई और पूछे जाने पर आमजनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस शिकायत पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक चोरसन गौराबादशाहपुर डा. मनोज कुमार को फोनकर कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि 10 की संख्या हो तभी आप कोविड का टीका लगाएं यदि 5 मौजूद हैं तो टीकाकरण के लिये उन पांचों को भी लगाएं तथा टीकाकरण कर उन्हें तत्काल उनके घर भेजें। इस दौरान बीडीओ धर्मापुर शकुंतला सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पांडेय, एडीओ पंचायत लाल जी राम, एडीओ आईएसबी राम श्री आदि मौजूद रहे।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!