नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा की डायरेक्टर सुमन यादव ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। आज कोरोना महामारी के संक्रमण ने हमें न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है अपितु पर्यावरण के करीब लाया। बिना पर्यावरण के हमारा अस्तित्व नहीं है। डा. सुमन यादव ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण का विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय और आरंभ में प्रकृति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मानव को प्रारंभ से प्रकृति के द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है उसे निरंतर प्राप्त करते रहने के लिये पौधरोपण अतिआवश्यक है। वन ही प्रकृति का सिंगार है। वन के द्वारा ही सभी के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। शुद्ध हवा वृक्षों द्वारा प्राप्त होता है। वृक्षों के बिना मानव जीवन का इस धरती पर कोई अस्तित्व नहीं है। अगर हमें अपने आप को बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा। इसके लिये अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों पौधों का रोपण सुमन यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर गंगा प्रसाद तिवारी, साधु यादव, उमेश यादव, लालती, वंदना आदि उपस्थित रहे।
from NayaSabera.com
0 Comments