शैलेष राय को मनोनीत किया गया प्रदेश मंत्री | #NayaSaberaNetwork

शैलेष राय को मनोनीत किया गया प्रदेश मंत्री | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में लिया गया निर्णय
जौनपुर। उ.प्र.मा.शि. संघ ने शिक्षक साथियों की समस्याओं को लेकर जिस पुरजोर तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना है, उससे प्रभावित होकर प्रदेश भर के शिक्षक साथी इस संगठन से जुड़ने लगे हैं। कुछ जनपदों में तो शिक्षक साथियों ने यहाँ तक कह दिया कि जिस नि:स्वार्थ भाव से और जिन मूलभूत सिद्धांतों के साथ यह संगठन काम कर रहा है उससे यह लगने लगा है कि अब पुराने माध्यमिक शिक्षक संघ के आदर्शों और पदचिन्हों पर संगठन आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें उ.प्र.मा. शि. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह  ने कही। श्री सिंह ने कहा कि सिद्धांतों और संघर्षो में वि·ाास व्यक्त करते हुए आजमगढ़ मंडल के शिक्षक साथियों ने संगठन से जुड़ने और उ.प्र.मा.शि. संघ (सेवारत) के बैनर तले काम करने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसका सम्मान करते हुए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राकेश सिंह एंव प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए शैलेश राय को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया और उन्हें मंडल के सभी जनपदों में संगठन के विस्तार एवं जनपदीय पदाधिकारियों के मनोनयन का उत्तर दायित्व सौंपा गया है। संगठन के अन्य प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने आजमगढ़ मंडल का दायित्व शैलेश राय को सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments