दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों को पीटा, तीन घायल | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में दबंगों ने एक परिवार के ऊपर हमला करके महिलाओं व बच्चों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद घर के सामने शौचालय, नाद, बर्तन तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के पति को एक दिन पूर्व हिरासत में लेकर थाने पर बिठा दिया है। जानकारी के अनुसार मल्हनी गांव निवासी मेवालाल को पुलिस ने एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम हिरासत में लेकर थाने में बिठा दिया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह दबंगों ने लाठी डंडा लेकर मेवालाल के घर में घुस गये। महिलाओं बच्चों को बाहर निकाल निकाल कर पीटा जिसमें शीला देवी, श्रीकांत व एक और महिला घायल हुई। घटना के दौरान घर में रखे सामान बर्तन, शौचालय, नाद, हौद को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद घायल 45 वर्षीय शीला देवी थाने में तहरीर देने गई तो पुलिस ने उल्टे थाने से वापस कर दिया और तहरीर नहीं लिया। न ही दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की। महिला को मारने पीटने का वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने से न्याय न मिलने के कारण पीड़िता ने उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zXXIb2


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments