#JaunpurLive : चार दिन से गायब किशोरी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Team NSN
#JaunpurLive : चार दिन से गायब किशोरी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

खुटहन ,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव से गायब हुई किशोरी कि चार दिनों के बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस का दावा है कि सर्विलांस के सहारे मोबाइल की लोकेशन निकाली जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा। गांव निवासी किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीया पुत्री को मुंगराबादशाहपुर के एक युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा लेजाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोरी घर से शनिवार को खुटहन बाजार आने के लिए निकली थी। तब से वापस  नहीं लौटी। स्वजन किसी अनहोनी आशंका से भयभीत है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!