#JaunpurLive : रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Team NSN
#JaunpurLive : रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन


जौनपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, अमर उजाला फाउंडेशन एवं श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदान करने आये लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं आईएमए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य मे भी किया जाना चाहिये। रक्तदान में महिलाओं के द्वारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते देख हर्ष व्यक्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन शत प्रतिशत किया जाए क्योंकि अभी पूर्ण रूप से कोविड-19 वायरस खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने सभी से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवायें और प्रचार-प्रसार किया जाए। सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी डा. मनोज वत्स ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। आईएमए अध्यक्ष डा. एनके सिंह ने कहा कि जनपद में ब्लड बैंक खोलने का उद्देश्य है कि लोगों को गुणवत्तायुक्त रक्त उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह ब्लड बैंक नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर कार्य करता है। रक्तदान करने से दोनों व्यक्ति को फायदे होते हैं। रक्तदान करने से दूसरों को तो लाभ होता ही है अपितु रक्तदान करने वालों को भी लाभ होता है। इस दौरान उन्होंने विस्तार से रक्तदान के लाभ बताएं। कोषाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश अरुण सिंह ने कहा कि रक्त अमूल्य है इसे बनाया नहीं जा सकता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसी क्रम में लायंस क्लब सूरज के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारियों ने रक्तदान कर योगदान किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, डा. आरके सिंह, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी, अमित सिंह, मो. मुस्तफा, अश्वनी सिंह, संगीता सिंह, रानी अग्रहरी, मोतीलाल यादव, राजन अग्रहरि, बलवीर यादव आदि उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!