#JaunpurLive : हिंदू सम्राट दिवस मनाया गया

Team NSN
#JaunpurLive : हिंदू सम्राट दिवस मनाया गया


जौनपुर। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने राम मंदिर शाखा गूलरघाट पर महापुरुष छत्रपति शिवाजी का रुद्राभिषेक एवं हिंदू सम्राट दिवस मनाया। मुख्य वक्ता जिला सामाजिक सद्भाव के प्रमुख अविनाश जी रहे। अध्यक्षता नगर संचालक धर्मवीर मोदनवाल ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने छत्रपति शिवाजी के बारे में विचार रखे। इस मौके पर भृगुनाथ पाठक, नीरज श्रीवास्तव, शरद साहू, रमेश श्रीवास्तव, शिव गुप्ता, डा. अशुतोष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राकेश, मानिक चन्द सेठ, ध्रुव जायसवाल, हेमंत जायसवाल, आलोक, ब्रम्हेश शुक्ला, विनीत, प्रकाश आदि उपस्थित रहे। आभार प्रकल्प प्रमुख राजेंद्र निगम ने व्यक्त किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!