#Bhojiwood : पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पवन पुत्र के फुल वीडियो सांग "कसल कमरिया हो" ने यूट्यूब पे मचाई खलबली

Team NSN

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका हर गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह का नया गाना ‘कसल कमरिया हो’ रिलीज हो चुका है। सुपर हिट फिल्म पवन पुत्र के इस गाने को यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर आउट किए गए इस धमाकेदार वीडियो सांग में पवन सिंह के साथ प्रियंका पंडित की हॉट जोड़ी दिख रही है। उस पर पवन सिंह की आवाज़ हो तो फिर उसका मजा तो आप समझ ही सकते हैं। य़ह गाना भी जबरदस्त बन पड़ा है। इसमे पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह की आवाज है। इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका पंडित की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इसे खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। गाने के बोल सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने का संगीत काफी ज्यादा शानदार है जो आपको पूरा गाना सुनने और देखने पर मजबूर कर देगा।





इस वीडियो सांग की विशेषता ये है कि पूरे गाने के दौरान पवन सिंह और प्रियंका पंडित के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक चलती रहती है जिसे फैंस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। बैगनी रंग की साड़ी में प्रियंका पंडित बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। उनका बोल्ड लुक दर्शकों को क्रेजी बना रहा है।
आपको बता दें कि पवन सिंह के लगातार कई गाने ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुए हैं। पवन सिंह का लेटेस्ट सांग कसल कमरिया हो भी लोगों के बीच खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री प्रियंका पंडिता का दीवाना बना देने वाला डांस है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।
गौरतलब है कि पवन सिंह की फिल्म पवन पुत्र ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं। 











from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!