#Bhojiwood : मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जन्मदिन आज, फैंस से लेकर सेलेब्स ने भी दी बधाई

Team NSN

हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े का आज जन्मदिन है। वे अपने जन्मदिन को मुंबई में अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर कई बॉलीवुड, मराठी व भोजपुरी कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनके साथ फोटोज और वीडियोज भी पोस्ट किए।





इसके लिए पाखी ने सबों का आभार जताया और कहा कि इस बार वे अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ अपने फैमली के साथ मना रही हैं। ऐसे में जिन लोगों ने, फैंस ने और कुलीग्स ने उन्हें बधाई भेजी है, उनका दिल से शुक्रिया। बता दें कि पाखी हेगड़े इन दिनों एक बार फिर से भोजपुरी में सक्रीय हो गईं और लंबे समय बाद उनका खेसारीलाल यादव के साथ रिलीज हुआ गाना बंगलिनिया खूब वायरल भी हो रहा है। इसके अलावा भी उनके दूसरे गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!