#Bhojiwood : गुंजन सिंह और काजल यादव की "हमार परिवार हमार संसार" का मुहूर्त करके अयोध्या में शूटिंग शुरू

Team NSN




निर्माता जनार्दन पांडेय (बबलू पंडित) और रंजीत सिंह की फैमिली एंटरटेनर फिल्म "हमार परिवार हमार संसार" का धूमधाम से विधिवत पूजा करके शूटिंग शुरू की गई





निर्माता जनार्दन पांडेय (बबलू पंडित) और रंजीत सिंह द्वारा निर्मित की जा रही फैमिली एंटरटेनर भोजपुरी फ़िल्म "हमार परिवार हमार संसार" का विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश की पावन भूमि अयोध्या में भव्य पैमाने पर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म के शुभ मुहूर्त की पूजा अयोध्या के हनुमान गढ़ी के प्रमुख महंत संतोष वैदिक और संजय राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया है। इस शुभ अवसर पर फिल्म की पूरी टीम के साथ-साथ बहुत से गणमान्य हस्तियां मौजूद रही। सभी ने फिल्म की पूरी यूनिट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म "हमार परिवार हमार संसार" के हीरो गुंजन सिंह और हीरोइन काजल यादव हैं। वे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनकी कमेस्ट्री कमाल की होने वाली है। यह एक शुद्ध पारिवारिक सिनेमा है जब नाम ही यह कह रहा है कि हमारा परिवार ही हमारी दुनिया है तो फिर क्लियर है कि यह सिनेमा द्विअर्थी गीतों या डबल मीनिंग डायलॉग से दूर एक साफ सुथरा सिनेमा होगा। यह एक म्यूज़िकल फैमिली ड्रामा फ़िल्म है। जिसमें कहानी और पटकथा के साथ बेहतर संवाद पर जोर दिया गया है। आर्या म्यूजिक प्रस्तुत पंडित ब्रदर्स फिल्म और रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हमार परिवार हमार संसार हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता जनार्दन पांडे बबलू पंडित और रंजीत सिंह हैं। निर्देशन की बागडोर गौरव पटेल 'गुड्डू' ने संभाली है। संगीतकार आर्या शर्मा, गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी, सन्तोष उत्पाती, अजीत मंडल हैं। डीओपी डीके शर्मा, कोरियोग्राफर  सुदामा मिंज और फाइट मास्टर दिनेश यादव और आर्ट संजय का हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचंद्र यादव हैं। आशीष अग्रवाल सह निर्देशक हैं जबकि शिवेंद्र त्रिपाठी, कौशलेंद्र त्रिपाठी प्रोडक्शन कंट्रोलर है। फ़िल्म मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, काजल यादव, संतोष श्रीवास्तव, अनूप अरोड़ा, सीपी भट्ट, संजय वर्मा, अनूप लोटा तिवारी, आरके गोस्वामी, सरोज कुमार, मोहम्मद फ़ैज़ सदन ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा, रंजीत सिंह, जनार्दन पांडेय बबलू पंडित, खुशी, विद्या सिंह, प्रिया, अंजलि, रागिनी यादव, पिंकी, पूजा, खुशबू यादव, अवधेश उज्जैन, अभय राय इत्यादि हैं। स्पेशल गाने संजना सिल्क डांस करेंगी।











from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xCRoDQ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!