#Bhojiwood : अंकुश राजा के वीडियो सांग "दुनियां में लईकी के कमी नईखे" ने जीता फैन्स के दिल, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Team NSN

भोजपुरी फिल्मों के स्टार सिंगर, एक्टर अंकुश राजा आजकल अपने गानों से खूब धमाल मचा रहे हैं। आज ही अंकुश राजा का नया गाना 'दुनियां में लईकी के कमी नईखे" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। अंकुश राजा के इस जबरदस्त वीडियो सांग  को खूब देखा व पसंद किया जा रहा है। वीडियो सांग में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं अंकुश राजा के साथ दर्शकों को दीवाना बना रही हैं।





वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने का ऑडियो सांग कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था उसे अब तक एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा और पसन्द किया है। अब इसी गाने का वीडियो सांग रिलीज किया गया है, इए भी खूब देखा जा रहा है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने ने भोजपुरी इंटरटेनमेंट की दुनिया में धमाल मचा दिया है। वीडियो में ऎक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। दोनो का डांस भी कमाल का है।
इस गाने में करोड़ों दिलों पर राज कर रहे सिंगर एक्टर अंकुश राजा के साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने स्वर में स्वर मिलाया है। गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं बोस रामपुरी ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं। इस गाने के गार्जियन लखन बाबा हैं।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wFQ2bp


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!