चिकित्सक महफूज अहमद ने पेश किया इंसानियत का मिसाल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
चिकित्सक महफूज अहमद ने पेश किया इंसानियत का मिसाल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक महफूज अहमद ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मासूम की जान बचायी। जिसकी सराहना पूरे नगर में लोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह नगर के एक मोहल्ला निवासी अपने मासूम बच्चे को इलाज के लिये चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहां इलाज के दौरान किसी बात को लेकर मरीज के परिजन व हॉस्पिटल के स्टाफ से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि परिजन अस्पताल में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया था। घटना में अस्पताल के स्टाफ के कई लोग घायल भी हुए थे। उसके बाद परिजन अपने मासूम बच्चे को इलाज के लिये किसी अन्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्चे को भर्ती कराया गया लेकिन तीन दिन बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो उक्त अस्पताल ने बच्चे की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वहीं परिवारवाले बच्चे इलाज के लिये इधर-उधर भटकने लगे फिर परिवार वाले थक हार कर अपने बच्चे को लेकर एक बार फिर इलाज के लिए चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डाक्टर महफूज ने पुरानी बातों को भूलकर चिकित्सक का फर्ज अदा कर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मासूम को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया। जहां मासूम की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं धरती के भगवान डाक्टर महफूज की सराहना पूरे नगर में किया जा रहा है।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!