नया सबेरा नेटवर्क
असम। प्रदेश के नवमनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत जी शपथ ग्रहण के तत्काल बाद अखिल असम कलवार के पूर्व अध्यक्ष, स्वजातीय रत्न स्व. चंद्रकांत जायसवाल के सुपुत्र संतोष जायसवाल और संजीव जायसवाल से मिलने उनके आवास पर पधारे। अपने आवास पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन परिवार की बहू एवं डीवाई न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती दीपाली जायसवाल, बहू श्रीमती विभा जायसवाल व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुये अटल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने बताया कि वास्तव में यह अपने समाज के लिए अत्यंत गर्व की बात है। संपूर्ण समाज की ओर से मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद एवं आभार है। स्व. चंद्रकांत जी का परिवार पूरे असम में अत्यंत सम्भ्रांत है जो बढ़-चढ़कर सामाजिक सेवा करने के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है। यह वही परिवार है जिसने स्वजातीय धर्मशाला के निर्माण में एक बहुत ही बहुमूल्य जमीन दान की थी। यही नहीं, उसके निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इसके अलावा असम प्रदेश सहित कई विभिन्न स्थानों पर उन्होंने सामाजिक सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
from NayaSabera.com
0 Comments