सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दी गई बाबासाहेब को आदरांजली | #NayaSaberaNetwork

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दी गई बाबासाहेब को आदरांजली | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज मुंबई के विभिन्न भागों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजली दी गई। विलेपार्ले के विधायक एड. पराग अलवनी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजली दी। उन्होने बाबासाहेब को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत  बताया। मुंबई भाजपा के महासचिव संजय उपाध्याय ने बाबासाहेब को अन्याय और कुरीतियों से लड़ने वाला महान व्यक्ति बताते हुए आदरांजली दी। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बाबासाहेब को सामाजिक विकृतियों से लड़ने वाला महामानव बताते हुए आदरांजली दी। दहिसर में युवा भाजपा नेता तथा समाजसेवी राम यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह तथा टीवी सीरियल से जुड़े समाजसेवी अजीत प्रताप सिंह ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजली दी। युवा भाजपा नेता बलवंत वर्मा ने बाबासाहेब को सामाजिक क्रांति का मसीहा कहते हुए अपनी आदरांजली दी।

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments